| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 गंभीर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद करने वाली आठनेर पुलिस टीम को मिला इनाम

दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड |

 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

बैतूल। गंभीर अपराधों में फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए बैतूल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना आठनेर पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद करने में सफलता हासिल की।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाना आठनेर के अपराध क्रमांक 219/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के मामले में दिनांक 20 अगस्त 2026 को फरियादी गुलशन पिता दयाराम अमरुते, उम्र 28 वर्ष, निवासी पुसली, थाना आठनेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


फरियादी के अनुसार वह आठनेर के साप्ताहिक बाजार में राम मंदिर के पास सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति सब्जी खरीदने के बहाने उसके पास आया और धक्का देकर उसकी शर्ट की जेब में रखे 6,800 रुपये नकद निकालकर भागने लगा। फरियादी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सानू चौहान, पिता कुसुम चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी माकड़ा, थाना चिचोली, जिला बैतूल बताया। पुलिस द्वारा आरोपी को थाने लाकर विवेचना की गई तथा उसके कब्जे से चोरी की गई 6,800 रुपये की नकदी विधिवत बरामद की गई।

25 पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश, गिरफ्तारी और चोरी गया मशरूका बरामद करने में योगदान देने वाले थाना आठनेर के कुल 25 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र कुमार जैन द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप इनाम प्रदान किया गया।


जारी आदेश के अनुसार टीम के 14 अधिकारी-कर्मचारियों को 500-500 रुपये तथा 11 पुलिसकर्मियों को 250-250 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस प्रकार पुलिस टीम को कुल 9,750 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।


पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य, तत्परता एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में भय का माहौल बनने की उम्मीद है, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज